बाड़मेर में मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी की मौत के बाद EVM में उनका नाम और चुनाव चिह्न मास्क कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी सूचना पोलिंग बूथ पर चस्पा की। जिले में पहले चरण में जिला परिषद के 23 वार्डों और 10 पंचायत समितियों के 158 सदस्यों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए 935 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 6,88,347 मतदाताओं में से 4,68,842 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 69.01 रहा। इस बार पोलिंग पार्टियां पांच दिन तक रुकेंगी। दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को जिला परिषद के शेष 13 वार्डों और 7 पंचायत समितियों के 109 सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिले में 418 सरपंच पदों के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन और 24 अक्टूबर को मतदान व मतगणना होगी। वहीं, दूसरे चरण के तहत 207 सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन और 30 अक्टूबर को मतदान व संभावित परिणाम घोषित होने की जानकारी भी दी गई है। देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत --- ये खबर भी पढ़िए दूसरे-चरण में गांवों में 600 से ज्यादा सरपंच के दावेदार:एक सीट पर 5 में टक्कर, चौपालों पर चर्चा शुरू; जानें- कौन कहां से कर रहा दावेदारी