राजस्थान की पंचायतीराज संस्थाओं में पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग हुई। फलोदी पंचायत समिति की ढढू ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान झगड़े में निर्दलीय प्रत्याशी मैना विश्नोई के पति हनुमान विश्नोई और एक अन्य युवक प्रकाश धतरवाल को पीट दिया। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची और उनका इलाज कराया। घायल प्रकाश ने बताया- मैं मतदान करने गया था। इस दौरान 20-25 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पाली की रानी पंचायत समिति के डूठारिया और सोजत के नेपावास गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। जोधपुर की ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर में लोगों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर वोट देने से इनकार कर दिया। कोटा में इटावा की सिनोता ग्राम पंचायत के गांव चकटोडी टोडीखेड़ली के लोगों ने भी मतदान का बहिष्कार किया। बीकानेर में आडूरी ग्राम पंचायत के बूथ-19 पर लाइन में खड़ी वोटर अचानक तबीयत खराब होने से गिर गई। पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 वोटर ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए कुल 6926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद किया। शाम 6 बजे तक किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान हुआ किस पंचायत समिति में कितने प्रतिशत मतदान हुआ … ये भी पढ़ें… जयपुर । जोधपुर । नागौर । फलोदी । डूंगरपुर । भीलवाड़ा । बाड़मेर । पाली । राजसमंद । बीकानेर । सिरोही । झालावाड़ । कोटा । अजमेर । उदयपुर । अलवर ।