बाड़मेर जिले में 37 जिला परिषद सदस्यों और 10 पंचायत समिति के 158 पंचायत समिति सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 13 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 7 पंचायत समिति के 111 पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पंचायत समितिवार उपखंड और पंचायत समितियों में जमा होंगे। बाड़मेर में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। इसी के साथ 20 नवंबर को एक साथ रिजल्ट आएगा। पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पंचायत समितिवार यहां होगें जमा पहले चरण में 10 पंचायत समतियों में चुनाव 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दावेदार अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को चिह्न आवंटित किए जाएंगे।