बाड़मेर जिला परिषद में 7 पंचायत समिति के 188 सरपंचों की लॉटरी निकाली गई। इसके अलावा वार्ड पंच की लॉटरी निकाली जा रही है। बाड़मेर पंचायत समिति के सरपंच की लॉटरी पर आपत्ति आने पर दोबारा निकाली गई है। दरअसल, कपूरड़ी ग्राम पंचायत को SC रिजर्व में डाल दिया गया था। कपूरड़ी में एससी की जनसंख्या नहीं है। ऐसे में आपत्ति के बाद प्रशासन ने गलती मानते हुए लॉटरी दोबारा निकली। आपको बता दें कि बाड़मेर जिले में 625 सरपंच 1426 वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जा रही है। दरअसल, बुधवार को बाड़मेर पंचायती राज चुनाव के जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति की लॉटरी निकाली गई थी। बाड़मेर जिला परिषद हॉल में बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बिशाला, डूगरों का तला, बाटाडू, आडेल और मांगता पंचायत समिति की लॉटरी निकाली जा रही है। वहीं चौहटन एसडीएम ऑफिस में चौहटन, लीलसर, धनाऊ पंचायत समिति और सेड़वा उपखंड में सेड़वा और फागलिया पंचायत समिति के सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली जा रही है। इसी तरह शिव उपखंड में शिव उपखंड में भीयाड़, शिव पंचायत समिति की लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, रामसर उपखंड पर रामसर पंचायत समिति, गडरारोड एसडीएम स्तर पर पंचायत समिति गडरारोड पंचायत समिति और बायतु उपखंड के बायतु पंचायत समिति के सरपंचों व वार्ड की लॉटरी निकाली जा रही है। पंचायत समिति बाड़मेर की निकली दोबारा लॉटरी पंचायत समिति बाड़मेर की निकली दुबारा लॉटरी बाड़मेर जिला परिषद में चल रही लॉटरी के दौरान बाड़मेर पंचायत समिति के सरपंच चुनाव के लिए निकाली गई लॉटरी त्रुटि हो गई। कपूरड़ी ग्राम पंचायत को एससी रिजर्व में डालने की जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज करवाई। कहा गया कि पूरी ग्राम पंचायत में एससी की जनसंख्या ही नहीं है। इस पर रिटर्निग ऑफिसर ने पूरी पंचायत समिति की लॉटरी दुबारा निकालने के आदेश दिए। इसके बाद दुबारा लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति बिशाला पंचायत समिति डूगेरों का तला पंचायत समिति मांगता पंचायत समिति आडेल पंचायत समिति बाटाडू