धनतेरस पर्व को देखते हुए राजस्थान निर्वाचन विभाग ने पंचायती राज चुनाव के शेड्यूल में बदलाव किया है। दो चरणों में होने वाले बाड़मेर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव की तारीख बदली गई है। बाड़मेर की 10 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं पंच-सरपंच पद के लिए पहले चरण में 24 अक्टूबर और दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए धनतेरस के कारण तीन चरणों के मतदान की तारीखों में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी एक दिन पहले होगी। पहले चरण में पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को रवाना होनी थीं, लेकिन अब 21 अक्टूबर को रवाना होंगी। इसी तरह दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियां पहले 28 अक्टूबर को रवाना होनी थीं, जिन्हें अब 27 अक्टूबर को रवाना किया जाएगा। बाड़मेर में दो चरण में कब-कहां वोटिंग इसके अलावा, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य (10 पंचायत समिति) पद के लिए जो मतदान पहले 23 अक्टूबर को होना था, वह अब संशोधित होकर 22 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगा। वहीं दूसरे फेज में जो मतदान 29 अक्टूबर को होने वाले था अब 28 अक्टूबर को होगा। इसी प्रकार तीसरे चरण चरण की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। बाड़मेर जिले में पहले दो चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही आएगा रिजल्ट सरपंच और पंच के चुनाव बाड़मेर में 24 अक्टूबर (10 पंचायत समिति) और 30 अक्टूबर (7 पंचायत समिति) को होंगे। चुनाव में वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। 3 अक्टूबर को पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर, दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे। पहले चरण के शेड्यूल बदलाव दूसरे चरण के शेड्यूल में बदलाव जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव प्रोग्राम में कोई बदलाव नहीं इससे जुड़ी खबर पढ़े… बाड़मेर में दो चरणों में मतदान, 20 नवंबर को रिजल्ट:पहले फेज में 10 और दूसरे में 7 पंचायत समिति में होगी वोटिंग, पढ़ें- पूरा शेड्यूल