बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी हो जाएगी। अगले दिन यानी बुधवार को पंचायती राज चुनाव को लेकर बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में 37 जिला परिषद सदस्य, 17 प्रधान और 17 पंचायत समिति के 269 सदस्यों की आरक्षित लॉटरी श्रेणीवार निकालेंगे। 24 सितंबर गुरुवार को 625 ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके दो-तीन बाद चुनाव आयोग चुनावी शेड्यूल जारी करेगा, जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। 23 और 24 सितंबर निकलेगी लॉटरी दरअसल,पंचायती राज चुनाव की आरक्षित लॉटरी को लेकर दो बार तारीखों का ऐलान किया गया, लेकिन ऐनवक्त पर उसे स्थगित कर दिया गया है। अब 23 और 24 सितंबर को जिला मुख्यालाय पर ये लॉटरी निकाली जाएगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे ज्यादा वोट चौहटन, सबसे कम मांगता समिति बाड़मेर से बालोतरा अलग होने के बाद पहली बार पंचायती राज के चुनाव अलग-अलग हो रहे है। इसके बाद सीमाएं बदली और परिसीमन के साथ कई नई समितियां भी बनाई गई है। अब चौहटन समिति में सबसे ज्यादा 60 ग्राम पंचायतें और 1 लाख से ज्यादा वोटर प्रधान को चुनेंगे। नई बनी मांगता समिति में 20 ग्राम पंचायतें है। इसमें 17 पंचायत समिति में से सबसे कम 31653 वोटर है। जिले में 1426 बूथ, 625 ग्राम पंचायतें पंचायत राज चुनाव को लेकर अब तक 1 हजार 426 बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 134 बूथ गडरारोड में है। वहीं सबसे कम 47 बूथ नई बनी डूंगरों का तला पंचायत समिति में है। जिले में नई ग्राम पंचायतें बनेंगे के बाद 625 ग्राम पंचायतें है इसमें सरपंच चुनें जाएंगे। पंचायत समिति में पंचायतों और समिति के वार्ड