नगर निकाय चुनाव सम्पन्न होने के साथ अब पंचायती राज चुनाव के आरक्षण लॉटरी की तारीख तय हो गई है। बाड़मेर में जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य की आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को सरपंचों की आरक्षण लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस लॉटरी में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। दरअसल, पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी को दो बार स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दो दिन पहले पंचायती राज विभाग विभाग ने आरक्षण लॉटरी निकालने की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके बाद प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। 23 को जिला कलेक्ट्रेट में आरक्षण लॉटरी उप जिला निर्वाचन अधिकार एवं एडीएम रवींद्र कुमार ने बताया- आगामी पंचायतीराज के लिए पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र, प्रधान के पदों और पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण के लिए निर्धारित पदों, की लॉटरी प्रक्रिया के जरिए श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की लॉटरी 24 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने संबंधित उपखंड अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की लॉटरी 24 सितंबर को निकालने के निर्देश दिए है। उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड अधिकारियों को उपखंड स्तर पर सरपंच, वार्ड पंच की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के लिए अपने स्तर से स्थान, समय का निर्धारण कर पंचायती राज अधिनियम 1994 एवं पंचायती राज अधिनियम (निर्वाचन) नियम 1994 के प्रावधानों एवं प्रासंगिक पत्रों के निर्देशानुसार लॉटरी प्रक्रिया संपादित करवाने के निर्देश दिए गए है।