बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में उपयोग में ली गई एक बिना नंबर की बोलेरो, एक पिकअप को जब्त किया है। टीम ने निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड सबस्टेशन से चोरी हुए 8 केबल ड्रम, एसी, कंप्रेशर, कुर्सियां अन्य सामान के मामले में कार्रवाई की है। दरअसल, नांद निवासी सोना राम ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि- सुमन कंस्ट्रक्शन ने बीएचईएल कंपनी के निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड सबस्टेशन सोखरु में सिक्योरिटी का ठेका ले रखा है। 26 सितंबर की रात को 3 बजे करीब 15 से 20 लोग सब स्टेशन के स्टोर में से 8 केबल ड्रम, ऑफिस में रखा एसी, कंप्रेशर, कुर्सियां अन्य सामान चुरा कर ले गए थे। एसपी चूना राम जाट ने बताया- वारदात को गंभीरता से लेते हुए बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहीं रात में इलाके में आने वाले वाहनों के संबंध में सूचना इकट्ठी की गई और आरोपी जितेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपी को नामजद किया गया। मुख्य आरोपी समेत 5 जने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्रसिंह के कब्जे से एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर, कबाड़ी मालिक आरोपी हितेश खींची पुत्र मदनलाल निवासी हमीरपुरा कोतवाली बाड़मेर के कब्जे से 324.8 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार बरामद किया गया। डीएसटी टीम और ग्रामीण थाना पुलिस ने आरोपी भवानीसिंह पुत्र सवाईसिंह निवासी सुरा, भोमसिंह पुत्र जयसिंह निवासी डांगरी सांगड़ जैसलमेर, महेंद्रसिंह पुत्र सवाईसिंह निवासी आदर्श बस्ती नांद, जसु उर्फ जसाराम पुत्र गोसाई राम निवनासी शिव भाखरी नांद को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ कई मामले दर्ज पुलिस ने बताया- आरोपी भवानी सिंह के खिलाफ पहले से 7 मामले दर्ज है। वहीं भोमसिंह के खिलाफ पहले से 18 मामले दर्ज है। तो महेंद्रसिंह के खिलाफ 3, जसु उर्फ जसाराम के खिलाफ 4, हितेश खींची के खिलाफ एक मामला दर्ज है।