जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… 10 दिन से सप्लाई में आ रहा है सीवरेज का पानी जोधपुर के भादु मार्केट से जय लालवानी ने सप्लाई में दूषित पानी आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बिड़ला स्कूल के सामने नेहरु नगर में गटर का गंदा पानी सप्लाई में आने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि इसी गटर के गंदे पानी से लोगों ने अपनी टंकिया तक भर ली हैं। सप्लाई में ऐसा गंदा काला पानी बीते 10 दिन से आ रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। पीपल के पेड़ से खतरा, बिजली के तार घरों पर झुके कतला चौक, रावतों का बास से तनुजा सोलंकी ने घर के पीछे लगे पेड़ की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि लखारा बाजार, हरिजन बस्ती में उनके घर के पास लगे विशाल पीपल के पेड़ की शाखें बिजली के खम्भे पर झुकी हुई हैं। बिजली के तार भी आसपास के कई घरों पर झुके हुए हैं। इससे कभी कोई हादसा या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अपील है कि इसका समाधान करवाएं। बेसहारा पशुओं के कारण लगता जाम, बच्चों को भी खतरा जोधपुर के सारण नगर की बी रोड पर बेसहारा पशुओं की समस्या देवी सिंह भटी ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि 10 दुकान डिगाड़ी से सारण नगर की बी रोड पर धनेश नगर जाने वाली रोड पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां खुले में कचरा डालने की वजह से ये बेसहारा पशु यहां जमे रहते हैं। पास ही जोधपुर आईआईटी भी है। इससे सुबह–सुबह स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस के लिए निकले लाेगों को यहां इनकी वजह से कई बार लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इनकी आपसी भिडंत से बच्चों की जान को भी खतरा रहता है। इन बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करें। सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर, न सफाई होती न कचरा उठता बासनी फेज–II, एम्स के सामने 6 नंबर गली की कचरे से जुड़ी समस्या भंवरा राम सियाग ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि स्कोडा सर्विस सेंटर की पास वाली सर्विस रोड पर दोनों ओर कचरे का ढेर लगा हुआ है। बासनी और वीर तेजा जी रोड को जोड़ने वाली इस सड़क की न तो कभी सफाई होती है न ही यहां से कचरा ही उठाया जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान कर राहगीरों को राहत देने का काम करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद पानी की लीकेज पाइपलाइन हुई ठीक सब्जी मण्डी चौराहा, बासनी से पवन कुमार बिसावा ने पानी की पाइपलाइन लीक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी दी थी कि जयश्री टेक्सटाइल के पास कार वॉश सेंटर के सामने पानी की पाइपलाइन काफी समय से लीक है। इससे पूरी सड़क पर पानी भरा रहता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लीकेज की मरम्मत करवा कर समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया है। वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के सूर सागर रोड, कबीर नगर से दिलीप सिंह सोलंकी ने एरिया में गंदगी और सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि हमारे यहां रोड पर बहुत ज्यादा गंदगी हे। कबाड़ और सामान रखकर अतिक्रमण करने से रोड भी संकरा हो गया है। यहां दुकानदारों, वर्कशॉप और कारखाने वालों की वजह से पूरे एरिया में कचरा फैला रहता हे। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने पूरे एरिया की सफाई करवाकर इस समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग