सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नाम दोबारा जोड़ने की अपीलों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। नाम शामिल किए जाने के खिलाफ अपीलों की सुनवाई और उन पर फैसला अगले आदेश तक रोक दिया।
निर्वाचन आयोग को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से परामर्श कर अपीलीय ट्रिब्यूनल बढ़ाने का निर्देश भी दिया। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस मोहना की बेंच ने अपीलों को दो कैटेगरी में बांटने को कहा। पहली, नाम हटाने के खिलाफ और दूसरी, नाम शामिल करने के खिलाफ। कोर्ट ने कोलकाता नगर निगम क्षेत्र की अपीलों को आगामी निर्वाचन के मद्देनजर प्राथमिकता दी। मार्च में कोर्ट के निर्देश पर 19 ट्रिब्यूनल बने थे। याचिकाकर्ताओं के वकील प्रशांत भूषण ने लंबित अपील वाले मतदाताओं को नगर निकाय चुनाव में मतदान की अनुमति देने की मांग की। कोर्ट ने इस पर कोई आदेश नहीं दिया। निर्वाचन आयोग ने बताया था कि 38.31 लाख अपीलें दाखिल हुई हैं। इनमें 22.21 लाख नाम दोबारा जुड़वाने और 16.10 लाख नाम शामिल करने के खिलाफ हैं। प्रशांत भूषण ने कहा, एक लाख अपीलें निपटी हैं। इनमें 93% मामलों में नाम सूची में शामिल होने के पात्र पाए गए। कोलकाता क्षेत्र में दो लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 30 नवंबर तक सस्पेंड की सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का सस्पेंशन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एअर इंडिया ने सोमवार को 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले, जेद्दा के लिए सेवाएं 24 नवंबर तक रद्द कर दी गई थीं, जबकि रियाद और दम्मम के लिए उड़ानें पहले से ही 30 नवंबर तक रद्द थीं। सावरकर पर विवादित बातें, सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस, बिना शर्त माफी मांगने की मांग सोनिया गांधी को उनकी किताब में विनायक दामोदर सावरकर के गलत चित्रण को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर ने यह नोटिस भेजा है। इसमें सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने, स्पष्टीकरण देने और किताब में संबंधित अंशों को सुधारने की मांग की गई है। नोटिस में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के पेज 201 और 443 पर लिखी बातों पर आपत्ति जताई गई है। नोटिस के मुताबिक, पेज 201 पर लिखा गया है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के अत्याचार और जेल की सजा झेल रहे थे, तब RSS के वरिष्ठ विचारक विनायक दामोदर सावरकर अंग्रेजों के सामने दया याचिकाएं लिख रहे थे और संगठन के सदस्य अंग्रेज अधिकारियों के लिए मुखबिर का काम कर रहे थे। अमरनाथ यात्रा: शेषनाग झील के किनारे भारी मशीनें चलने से विवाद, लोगों ने जताई नाराजगी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में समुद्र तल से 11,780 फीट की ऊंचाई पर स्थित शेषनाग झील के किनारे अर्थमूवर (भारी मशीनें) चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक दलों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील इस इलाके में भारी मशीनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 जवान घायल, आरोपी को पुलिस ने गोली मारी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक शख्स नबील ने अचानक चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। नबील को थाने में एक शिकायत के सिलसिले में बुलाया गया था। ये शिकायत पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी, जिसमें उसकी मां और बहन शामिल थीं। इसके बाद आरोपी थाने से भागा, भागते हुए एक टू-व्हीलर लूटा, और फिर चितली कब्र इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से गिरा। ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट में नहीं हुए पेश यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ तीसरी बार गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह मामला विकास पांडे की ओर से दायर किया गया था। कोर्ट ने लगातार पेश न होने पर यह कार्रवाई की है। इससे पहले 17 अक्टूबर को ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन उसकी तामील नहीं हो सकी। अब गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भारत लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। दिल्ली के गांधी नगर की फैक्ट्री में लगी आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर दिल्ली के पूर्वी इलाके गीता कॉलोनी के गांधी नगर स्थित नेहरू गली में सोमवार को एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के वीडियो में फैक्ट्री के बाहर दमकल की गाड़ियां और राहत-बचाव दल नजर आ रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। प्रशासन के मुताबिक, आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर कोई मौजूद था या नहीं, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि गांधी नगर एशिया के बड़े थोक रेडीमेड कपड़ा बाजारों में शामिल है। यहां 15 हजार से ज्यादा दुकानें और करीब 5 हजार कपड़ा निर्माण इकाइयां हैं। नागपुर से मुंबई जा रही बस समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पलटी, 2 की मौत; 27 घायल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार रात करीब 1 बजे समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। नागपुर से मुंबई जा रही बस अंडरपास के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। तमिलनाडु में सबरीमाला श्रद्धालुओं की वैन से टकराई बस, 2 की मौत; 13 घायल तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में तिंडिवनम के पास एक निजी बस ने सबरीमाला से लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 श्रद्धालुओं को लेकर वैन तिरुवल्लूर जिले के वरुथापुरम जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी वैन को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और फिर वैन में जा भिड़ी। बस थेनी जिले के कंबम से चेन्नई जा रही थी। झारखंड में पेड़ से टकराई पर्यटकों की बस, गुजरात के दंपती की मौत; 12 से ज्यादा घायल झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार रात पर्यटकों से भरी बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गुजरात के एक दंपती की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी पर्यटक गुजरात से आए थे और पारसनाथ पहाड़ी घूमकर जमशेदपुर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 10 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के पास हुआ। घायलों को गिरिडीह और धनबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। PM मोदी बोले- HPV वैक्सीन की हर डोज लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में कदम, देश में 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल HPV वैक्सीनेशन कैंपेन के तहत 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए जाने को बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि हर डोज लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनका भविष्य स्वस्थ बनाने की दिशा में एक कदम है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर PM मोदी ने इस उपलब्धि के लिए अभियान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने इसे देश में बचाव आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अहम पड़ाव बताया। भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच एफटीए पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत में ईयू के राजदूत जीन-एरिक पाके के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में ब्रसेल्स यात्रा के दौरान हस्ताक्षर की तैयारी है। समझौते से भारतीय निर्यातकों को यूरोप में आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी। दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2026 को वार्ता पूरी कर ली थी। यूरोपीय आयोग ने अंतिम कानूनी मसौदे और शुल्क विवरण के साथ हस्ताक्षर व मंजूरी के प्रस्ताव यूरोपीय संघ की परिषद को भेज दिए हैं। हस्ताक्षर के बाद यह समझौता 2027 में लागू हो सकता है। नवी मुंबई में तेल के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने चार खंडे में आग पर काबू पाया
नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित माफको मार्केट इलाके में रविवार की रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार उठने लगे। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमों को मौके पर भेजा गया।
नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित माफको मार्केट इलाके में रविवार की रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार उठने लगे। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमों को मौके पर भेजा गया।