ब्यावर जिले में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। ट्रॉली को उठाकर लोगों को बाहर निकाला। ट्रॉली में 31 लोग सवार थे। हादसा मसूदा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4:15 बजे खरवा गांव और मसूदा के बीच हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंदसौर (मप्र) निवासी कालूलाल (65) और नाहर सिंह (62) को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 गंभीर घायलों को अजमेर रेफर कर दिया। मध्यप्रदेश से धार्मिक यात्रा पर निकले थे 31 लोग कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 4-5 परिवारों के 31 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रामदेवरा और खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद पुष्कर पहुंचे थे। पुष्कर दर्शन कर बुधवार को देवमाली जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना पर मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 15 से ज्यादा गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। यह खबर भी पढ़ें... वैन तालाब में गिरी,बेटा-बेटी और मां समेत 4 की मौत:5 गंभीर हालत में रेफर; सड़क पर भरे पानी के कारण बेकाबू हुई कार धौलपुर जिले में सड़क पर भरे पानी के कारण तेज रफ्तार ईको वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)