बेगूं क्षेत्र में हाईवे 27 पर तीन दिन पहले हुए एक हादसे में गंभीर घायल 45 वर्षीय लीला बाई की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। धनोरा गांव निवासी लीला बाई पत्नी किशन लाल रेगर 9 अक्टूबर को माडना धागा फैक्ट्री के पास एक कार की टक्कर से जीप पलटने के दौरान घायल हुई थीं। हादसे में 8 लोग हुए थे घायल इस हादसे में जीप पलटने से दो बच्चों सहित 8 लोग घायल हुए थे। गंभीर घायल लीला बाई को काटूंदा सीएचसी से चित्तौड़गढ़ और फिर उदयपुर रेफर किया गया था। लीला बाई के चार बेटियां और एक बेटा है। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह खेती-मजदूरी करके घर चलाती थीं। अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं। हादसे में घायल शाहरुख और दिनेश उपाध्याय का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।