बेंगलुरु में एक 18 साल के युवक की उसके पिता ने हथौड़े से मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में 4 दिन तक बंद रखा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 नवंबर की रात की है। घटना बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित राघवेंद्र लेआउट के SRRK तुलसी अपार्टमेंट में हुई। यहां दंपती अक्टूबर 2024 से किराए पर रह रहा था। मकान मालिक के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और पड़ोसी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे। 19 नवंबर को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा काफी देर घंटी बजाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाकर रात 11 बजे ताला खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला, फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पत्नी के अफेयर के शक में हुआ था झगड़ा पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, 44 वर्षीय सुदीप को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुदीप पहले निजी बैंकिंग क्षेत्र में काम कर चुका था। सीमा (43) एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। सोहम सीमा की पहली शादी से बेटा था और सुदीप उसका दूसरा पति था। मंगलुरु में मेडिकल कॉलेज की छात्रा कॉलेज से किडनैप दूसरी घटना में कर्नाटक के मंगलुरु में कनाचुर मेडिकल कॉलेज कैंपस से गुरुवार शाम एक मेडिकल छात्रा को किडनैप किया गया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ लोग छात्रा को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाते और फिर वहां से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि छात्रा के परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए। छात्रा हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा मुस्लिम थी और वह हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। हालांकि, इस मामले में अपहरण के पीछे की वजह और शामिल लोगों की पहचान की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी के मुताबिक, छात्रा बालिग है और उसे अपनी मर्जी से रहने और जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। किसी बालिग को उसकी इच्छा के खिलाफ ले जाना अपराध है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिश्ते और घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बेंगलुरु में पिता ने बेटे की हथौड़े-चाकू से हत्या की:पत्नी की भी हत्या की कोशिश, बेडरूम में 4 दिन बंद रखा, अफेयर का शक था
बेंगलुरु में एक 18 साल के युवक की उसके पिता ने हथौड़े से मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में 4 दिन तक बंद रखा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...