कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… भडाना: पोस्ट के बाद पानी की लीक पाइपलाइन हुई ठीक वार्ड 21 के भडाना गांव के पास स्थित न्यू गणेश विहार–I से महावीर मीना ने पानी की पाइपलाइन लीक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि हमारे यहां काफी दिनों से पानी की पाइपलाइन लीकेज है जिससे रास्ते में पानी जमा होने से आने–जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या का समाधान कर दिया। कंसवा: केडीए तकनीशियन द्वारकालाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा विकास प्राधिकरण के तकनीशियन द्वारकालाल ने कंसवा के उद्योग मार्ग के रहने वाले शुभम की रोड लाइट से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया है। शुभम ने पोस्ट कर बताया था कि कंसवा डिस्पेंसरी के सामने लगी रोड लाइट कई दिनों से बंद हैं। इसी के पास लगा बिजली का एक पोल भी टूटा हुआ है जिसे भी अब तक नहीं लगाया गया है। यहां आगे रोड पर एक कट भी है जिससे अंधेरे के कारण एक्सीडेंट होने का डर भी रहता है। केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर तकनीशियन ने समाधान कर दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… बोरखेड़ा: बारिश में आए बड़े मगरमच्छ, खतरा बढ़ा अंजली विहार, बोरखेड़ा से प्रमोद योगी ने 'भास्कर समाधान' पर कॉलोनी में बारिश के पानी के साथ बहकर आए 7 से 8 बड़े मगरमच्छों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बोरखेड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी के प्लॉट संख्या 85 में बारिश के पानी में 7 से 8 बड़े मगरमच्छ हैं। ये दिन और रात में कभी भी पानी से बाहर आ जाते हैं और रोड किनारे या बीच में बैठ जाते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों खासकर छोटे बच्चों और मवेशियों को इनसे खतरा है। प्रशासन से निवेदन है कि इन्हें रेस्क्यू कर वापस चंबल में छोड़ दें। कोलीपाड़ा: गली में खड़ी पोल्ट्री फॉर्म की गाड़ी से बदबू शहर के कोलीपाड़ा, श्रीपुरा इलाके से राजू ने गली में घंटों खड़े रहने वाली पोल्ट्री फॉर्म की गाड़ियों की परेशनी लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां खत्री क्रॉकरी के सामने पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों–मुर्गों से भरी लोडिंग गाड़ी खड़ी रहती है। इससे पूरे एरिया में बंदबू फैली रहती है।इन मुर्गियों से फ्लू और दूसरे संक्रमण फैलने का डर भी बना रहता है। कुन्हाड़ी: महाराणा प्रताप सर्किल पर लाइटिंग खराब कोटा विकास प्राधिकरण के तहत आने वाली महाराणा प्रताप सर्किल की लाइटिंग सिस्टम तीन दिन से खराब हैं। एक जागरूक नागरिक अर्जुन कुमावत ने फोटो शेयर कर बताया है कि इस सर्किल पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास की लाइट तीन दिन से काम नहीं कर रही है। साथ ही फ्लाई ओवर की दीवार पर लगी गोल्डन कलर की वायर लाइटिंग भी काफी समय से बंद पड़ी है। इससे सर्किल की खूबसूरती खराब हो रही है। बोरखेड़ा: खाली प्लॉट में लगे कचरे के ढेर, सफाई नहीं बोरखेड़ा के ठेकेरा रोड स्थित सुख धाम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में कचरे का ढेर लगे होने की समस्या लोकेश आर्य ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सालों से खाली पड़े प्लॉट संख्या 59 में स्थानीय औा बाहरी लोगों ने कचरा डालकर इसे अस्थायी डंपिंग यार्ड बना दिया हे। आते–जाते इस कचरे के कारण मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। बारिश्या में कचरे के सड़ने और बहकर सड़क पर आने से संक्रमण और मच्छरों के पुैलने का डर भी बना हुआ है। निगम से अपील है कि इस प्लॉट की सफाई करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित