बेड़ा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को मां महालक्ष्मी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया। मां महालक्ष्मी का विशेष शृंगार किया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया। दिनभर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। शाम को मंदिर परिसर में गरबा नृत्य हुआ, जिसमें महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। भजन गायक शेखर शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात 12 बजे मां महालक्ष्मी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इसके बाद महाआरती हुई। महाआरती के लाभार्थी नगीन व्यास ने परिवार के साथ आरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान गरबा, भजन, जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। रविवार को महाप्रसादी हुई। इसी के साथ जन्मोत्सव का समापन हुआ। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कार्यक्रम भी हुआ। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर इसी उत्साह से जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया।