भास्कर न्यूज | भरतपुर लोहागढ़ विकास परिषद के तत्वावधान में बीडीए ऑडिटोरियम 26 अगस्त बुधवार को भारत गौरव गाथा कार्यक्रम आयोजित होगा। लोविप के संयोजक अनुराग गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ओज कवि विनीत चौहान एवं उनकी टीम द्वारा भारतवर्ष के महापुरुषों यथा स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, महाराजा सूरजमल, वीरांगना लक्ष्मीबाई्र महाराणा प्रताप आदि जैसे अनगिनत सपूतों के जीवन से जुड़ी घटनाओं को काव्य नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से आरम्भ होगा जिसमें प्रवेश निशुल्क है, लेकिन कार्यक्रम की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निशुल्क पास से ही प्रवेश हो सकेगा। समन्वयक योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र "निर्मल" ने कहा कि देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों से देश की युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के शौर्य और उनके आत्मोत्सर्ग से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा । तैयारी बैठक में सह_संयोजक संतोष खंडेलवाल, सुनील मित्तल, महिला संयोजक शोभा कंसल, संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग योगेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रेम सिंह कुंतल, पूर्व एएसपी गणपति महावर, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, कवि हरिओम हरि, लोकेश सिंघल, सत्येंद्र यादव, वेदवती आर्य, महेश सिंघल, प्रहलाद बंसल,मुकेश बंसल, सरोज लोहिया, सुषमा गोयल, ऋतु गर्ग,सुमन गोयल, सर्वेश शर्मा, सुरेश चंद्र बंसल सतेंद्र यादव, शंकर लाल गुप्ता, प्रखर अग्रवाल, सतीश सिंघल, आदि उपस्थित रहे।