भास्कर न्यूज| भरतपुर विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत उपखंड भरतपुर क्षेत्र में 27 एवं 28 सितंबर को गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर दो दिवसीय जनसेवा शिविर लगेंगे। शिविर सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक होंगे। 27 सितंबर को जघीना, हथैनी और धौरमुई तथा 28 सितंबर को अघापुर, बहनेरा, महुआ, बझेरा और पीपला में शिविर लगेंगे। उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक जगह उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र प्रकरणों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई करेंगे।