भरतपुर के नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस ने देर रात फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च में RAC के जवान भी शामिल रहे। चुनावों को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी की जा रही है। हर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। वोटर किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं एसपी राजेश मीणा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे नगर निकाय चुनाव के दौरान बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन में न आये। वोटर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करें। चुनावों को देखते हुए जगह-जगह पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। तीन SHO ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और माहौल खराब करने की कोई भी कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा, कोतवाली थाना अधिकारी तेजपाल सैनी, अटल बंद थाना अधिकारी हेमेंद्र चौधरी ने RAC के जवानों के साथ शहर में मुख्य बाजारों से फ्लैग मार्च निकाला। माहौल ख़राब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।