हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर चोहिलांवाली के पास एक ट्रक से 380 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। इसकी बाजार कीमत 70 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय (20) पुत्र माड़ूराम नायक, निवासी पक्का सहारणा और विनोद (26) पुत्र भागाराम नायक, निवासी चक 9 एसपीडी, सरदारपुरा खर्था शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसटी की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में और हनुमानगढ़ सीआई मीनाक्षी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना अहम रही। कार्रवाई में हनुमानगढ़ टाउन थाने के उपनिरीक्षक रामकेर और लखूवाली चौकी के सहायक उपनिरीक्षक किशोर सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा। डीएसटी सेक्टर हनुमानगढ़ के प्रभारी उपनिरीक्षक ताराचंद, हेड कॉन्स्टेबल राकेश मीणा और कांस्टेबल देवकरण, फारूख और जोतराम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और शराब की खेप के स्रोत और सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।