भरतपुर कांग्रेस ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और वोट चोरी को लेकर कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की तो, पुलिसकर्मियों ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी। वोट चोरी में सीएम मिले हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रिक्की हंतरा ने बताया कि हमारे लोकतंत्र का अधिकार वोट को बीजेपी ने चोरी किया है। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मिले हुए हैं। चुनाव आयोग एक ऐसा विभाग है जिसे किसी का डर नहीं होना चाहिए था। बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने बस में किया उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी की है। बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने बस में किया। उसके बाद सभी ने मिलकर वोट चोरी का खेल किया है। राजस्थान में हाल ही में नगर निकाय चुनाव हुए हैं। जिसमें जबरन हर जगह बीजेपी का बोर्ड बनाया गया है। पार्षदों को जबरन उठाया गया है। उन्हें होटलों में कैद रखा गया है। जबरन बीजेपी के पक्ष में वोट डालने को मजबूर किया और यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके साथ ही बीजेपी ने वोट की भी चोरी की है। जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के बिजली घर चौराहे से पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर पहले से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की तो, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। बस पर चढ़कर की नारेबाजी कुछ NSUI के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर लगे बेरिकेट्स पर चढ़ गए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की और उन्हें बस से कलेक्ट्रेट से ले जाया गया। यहां देखें प्रदर्शन की तस्वीरें…