भरतपुर के रूपवास से जटमासी जाने रोड पर 2 से 3 फुट गड्ढे हैं। जबकि विभाग की ओर से सड़क बनाने का टेंडर ठेकेदार को दिया गया था। समय निकल जाने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क नहीं बनवाई। जिसका खामियाजा रोजाना ग्रामीण उठा रहे हैं। गड्ढों में ग्रामीणों के वाहन फंस रहे हैं। साथ ही लोग वाहनों से गिर भी जाते हैं। उसके बाद भी प्रशासन सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। रोड बनाने का काम कॉन्ट्रैक्टर ने नहीं किया शुरू पारस चौधरी निवासी जटमासी गांव ने बताया कि जटमासी से रूपवास आने वाली रोड लगभग 17 किलोमीटर की है। PWD विभाग ने रोड बनाने का टेंडर कमल बिल्डर्स को दिया था। रोड को 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तक 11 करोड़ 44 हजार रुपये की कीमत से बनाया जाना था। विभाग ने ठेकेदार को टेंडर तो दे दिया लेकिन, ठेकेदार ने काम ही शुरू नहीं किया। ग्रामीण वाहनों से गिरकर हो रहे घायल अब इस सड़क पर 2 से 3 किलोमीटर के गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में रोजाना वाहन फंस रहे हैं। कई बार तो, दुपहिया वाहन चालक गिर भी जाते हैं। जिससे वह घायल हो रहे हैं। आज भी कई वाहन गड्ढों में फंस गए। जिन्हें बुलडोजर की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी ग्रामीणों ने बताया की कई बार PWD अधिकारियों से बात की गई लेकिन, वह ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट नहीं कर पा रहे। जिससे दूसरे कॉन्ट्रैक्टर को रोड बनाने का टेंडर दिया जा सके। अगर जल्द ही रोड नहीं बनाया गया तो, ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे।