भरतपुर जिले के तीनों निकायों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान में तेजी आई। रूपवास नगर पालिका में सबसे ज्यादा 33.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि भरतपुर नगर निगम में सबसे कम 23.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वार्ड नंबर 29 में फर्जी वोट डालने के आरोप को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया और मतदान प्रक्रिया जारी करवाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के पीछे के गेट से लोगों को अंदर बुलाकर फर्जी वोटिंग करवाई जा रही है। इस वार्ड में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भरतपुर के वार्ड नंबर 31 के बूथ नंबर 2 पर नदिया मोहल्ला निवासी पूजा वोट डालने पहुंचीं। वहां उन्हें बताया गया कि उनके नाम का वोट पहले ही डाला जा चुका है। नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। नगर निगम के 65 वार्डों में 201 बूथों पर 2 लाख 11 हजार 59 मतदाता मतदान करेंगे। 65 वार्डों में 401 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिले के 3 निकायों में मतदान प्रतिशत फोटोज में देखें…