भरतपुर नगर निगम में भाजपा की अनुराधा सिंह ने मेयर पद की शपथ ले ली है। शपथ के दौरान उनके साथ पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जबकि कुछ पार्षद बाद में शपथ लेंगे। निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह के नामांकन वापस लेने के बाद अनुराधा सिंह का मेयर बनना निर्विरोध तय हो गया था। 65 वार्डों वाले नगर निगम में भाजपा ने 20, कांग्रेस ने 7 और निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है।