भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अंधेरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। अज्ञात वाहन का कुछ पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। टक्कर लगते ही झाड़ियों में गिरे बाइक सवार घटना धौलपुर-भरतपुर हाइवे की है। धौलपुर जिले के मोरीपुरा गांव के रहने वाले महेंद्र और चिम्मन बाइक से भरतपुर की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। महेंद्र और चिम्मन टक्कर लगने के बाद उछल कर झाड़ियों में गिर गए और उनकी बाइक हाइवे पर ही पड़ी रही। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी पुलिस ने घायल और शव की तलाशी लेकर दोनों की शिनाख्त की, जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सुबह चिम्मन के परिजन रूपवास पहुंचे। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम किया रहा है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। तलाशी के बाद हुई दोनों की शिनाख्त रात के समय जब पुलिस की टीमें गश्त कर रहीं थी तो पुलिसकर्मियों ने रोड़ पर बाइक पड़ी देखी। जिसके बाद झाड़ियों में तलाशी ली गई। वहां महेंद्र और चिम्मन पड़े थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को रूपवास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिम्मन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।