भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में दुकान की पट्टियां गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के समय दोनों दुकान के अंदर सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला और आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर बुलडोजर और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे सरसों मंडी के पास हुआ। देखें … हादसे से जुड़ी PHOTOS सोते समय अचानक गिर गईं पट्टियां दुकान मालिक विशन गुप्ता ने बताया - सरसों मंडी के सामने उनकी निर्माण सामग्री की दुकान है। दुकान के पीछे एक अन्य दुकान खाली पड़ी है, जहां मजदूर सोते हैं। आज जघीना निवासी नेत्रपाल और हैलक निवासी ओमा दुकान के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक दुकान की पट्टियां गिर गईं और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर निकाला SI पृथ्वी सिंह ने बताया- हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया।