पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा आज भरतपुर में 58 सेंटर पर आयोजित की गई है। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 17 हजार 147 अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। एंट्री पहले अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग के साथ की गई। महिला अभ्यर्थियों को चूड़ियां, हाथों के धागे उतरवाकर सेंटर में एंट्री दी गई। 1 घंटे पहले एंट्री की गई बंद पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 12 बजे परीक्षा खत्म होगी। इसके लिए सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू की गई और 9 बजे सभी सेंटर में एंट्री बंद कर दी गई। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए एंट्री दोपहर 1 बजे से शुरू कर दी जाएगी और 2 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। जूतों को उतरवाकर किया गया चेक एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की ठीक से चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र चेक किये गए। अभ्यर्थियों के जूतों को उतरवाकर चेक किया गया। इस दौरान सभी सेंटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।