भरतपुर के वैर थाना इलाके के नर्सरी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव को जानवर जगह-जगह से खा गए थे। मृतक व्यक्ति 4 दिन से लापता था। उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक टीमें घटना की जांच कर रहीं हैं। जानवरों ने खाया शव एडिशनल एसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया- भुसावर रोड़ पर एक नर्सरी है। जहां सेठी सैनी (45) निवासी वैर कस्बा का क्षत-विक्षत शव मिला है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि​ सेठी सैनी को किसी जानवर ने खाया है। वह शराब पीने का आदी ​था। इसके साथ ही उसकी मानसिक​ स्थिति भी ठीक नहीं ​थी। चार दिन से लापता था मृतक फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। सेठी सैनी 15 सितंबर से लापता था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों को नर्सरी से बदबू आई तो, उन्होंने पेड़ों को हटाकर देखा। वहां सेठी का शव पड़ा हुआ था। परिजन सेठी को रिश्तेदारों से ढूंढ रहे रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद ही सेठी की मौत के कारणों का पता लग पाएगा।