मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार सुबह केवलादेव घना पक्षी विहार का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं और पार्क में पक्षियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने केवलादेव के DFO से भी जानकारी ली और पार्क में पक्षियों को देखा। इसके बाद मुख्य सचिव जनाना अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पहले रविवार को भरतपुर पहुंचे मुख्य सचिव ने साइबर थाने का निरीक्षण कर साइबर ठगी के पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने साइबर ठगी के पीड़ितों का ठगा गया पैसा जल्द से जल्द लौटाने के भी निर्देश दिए। देखें… सीएस वी. श्रीनिवास के निरीक्षण की तस्वीरें