भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में आज तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी हुई थी। सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रही थी। जिसके बाद ऊंचा नगला, खानवां, गहनौली इलाके में बारिश शुरू हो गई हालांकि भरतपुर शहर में भी बादल छाए थे लेकिन, यहां बारिश नहीं हुई। शाम के समय हुई बारिश मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी। सुबह तो, तेज धूप निकली। दोपहर में घने बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। जिसके बाद शाम करीब 5 बजे ऊंचा नगला, गहनौली खानवां और उसके आसपास के इलाके में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। जिससे सड़कों पर भी पानी भर गया। खेतों में पानी भरने से किसान को हो सकता है नुकसान इस समय किसान ने खेतों में ज्वार बाजरा की फसल की हुई है। हालांकि 75 प्रतिशत फसल कट चुकी है। कई इलाकों में फसल को काटा जा रहा है। ऐसे में अगर खेतों में पानी भरता है तो, किसानों को फसल का नुकसान उठाना पड़ सकता है।