भवानीमंडी पंचायत समिति में पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 25 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना भी मतदान के तुरंत बाद होगी और उसी रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जन प्रतिनिधियों को इसका पालन करना होगा। यह पहला मौका है जब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इनमें 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे।