भीलवाड़ा शहर के भोपालगंज स्थित मोची मार्केट में आज एक बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। बीच बाजार में आग की लपटें उठती देख आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया। संकरी गली और भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद फायर फाइटर ने सूझबूझ से काम लिया और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि दुकान काफी लंबे समय से बंद थी और खाली ही पड़ी थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। अब देखें मौके की तस्वीरें…