भीलवाड़ा के माली खेड़ा से 4 अक्टूबर को लापता हुए दो बच्चे की बॉडी मंगलवार को शाम 6 बजे उनके घर से 5 KM दूर पालड़ी स्तिथ कोठारी नदी के किनारे मिली थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही और ठीक के कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक हम शव नहीं लेंगे और बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। हालांकि,18 घंटे बाद में पुलिस ने समझाइश कर धरना खत्म करवा दिया है।परिवार को भी सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दे दिया गया है। परिवार ने पुलिस पर लगाया था आरोप धरने पर बैठे रजत के अंकल रवि ने बताया- हम रात भर से प्रदर्शन कर रहे थे। हमारी मांगे नहीं मानी जा रही थी। जिसे लेकर ये धरना किया जा रहा था। पुलिस ने कहा- तुम अपने लेवल पर ढूंढो दिव्यांशु के अंकल प्रदीप सोनी ने बताया था- दोनों बच्चे 4 तारीख को 11-12 बजे घर से निकले थे। हमने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। उसके बाद से हम लोग लगातार बच्चों को ढूंढ रहे थे। पुलिस को हम बार-बार कहते रहे लेकिन पुलिस ने हमें यह कहा कि तुम तुम्हारे लेवल पर बच्चों को ढूंढो। पूरे शहर में सीसीटीवी लेकिन बच्चों का पता नहीं लगा साथ ही बताया कि पुलिस उनकी लास्ट लोकेशन लव गार्डन तक ही पता लगा पाई जबकि बच्चों के शव वहां से 2 किलोमीटर आगे नदी के पास मिले। उनकी लोकेशन डिटेक्ट नहीं कर पाई जबकि पुलिस ने पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। हमारी मांगे पूरी हो जिसमें निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस ने बच्चों को तलाशने में कोई कमी नहीं रखी इधर भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया- बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने अलग-अलग टीम में बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिन लोगों ने अपने बच्चों को खोया है उनका गुस्सा वाजिब है, पुलिस ने अपनी तरफ से बच्चों को तलाशने में कोई कमी नहीं रखी। सहमति के बाद धरना समाप्त करीब 18 घंटे बाद पुलिस की समझाइश से परिजनों के साथ सहमति बनी। उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द की। परिजन उन्हें मोक्ष रथ से अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए ओर नम आंखो से दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। बच्चों के लापता होने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 2 दिन से लापता बच्चों के शव नदी में मिले:खेलने के लिए घर से निकले थे; CCTV में साइकिल चलाते हुए दिखाई दिए ​थे भीलवाड़ा शहर के माली खेड़ा में 4 अक्टूबर को लापता हुए दो बच्चे के शव मंगलवार को शाम 6 बजे उनके घर से 5 किमी दूर पालडी स्तिथ कोठारी नदी के पेटे में मिले। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चाें की मौत पानी में डूबने से हुई है। पढ़ें पूरी खबर