भीलवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान समर्थन के बयान का विरोध किया गया। आज शहर कांग्रेस ने जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने बयान दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के बयान से BJP के नेताओं के बारे में पता चलता है। कहा- हिंदुत्व के नाम पर आमजन को गुमराह करती है भाजपा कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने बोला कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से BJP और इनके नेताओं के चाल चरित्र और चेहरे का पता चलता है। ये लोग हिंदु और हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन उनके बयानों में पाकिस्तान को समर्थन होता है। भाजपा आम लोगों को गुमराह कर रही है, इनकी कथनी करनी में अंतर है। उन्होंने ये भी कहा- एक पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष पाकिस्तान को समर्थन देने की बात करता है। हम सभी इसकी घोर निंदा करते हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जरिए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देहात कांग्रेस ने भी जलाया पुतला शहर में विरोध जताते हुए पैदल मार्च निकाला है जो कि जिला कलेक्टर कार्यालय पर जाकर खत्म हुआ। जहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंक कर उनके पाकिस्तान प्रेम पर विरोध जताया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) ने विरोध प्रदर्शन किया गया था।