भीलवाड़ा में 7 दिन पहले वकील पर हुए हमले के विरोध में जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कोर्ट परिसर स्थित संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में वकीलों पर हो रहे हमलों और पुलिस प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोश जताया। संस्था ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी 12 अक्टूबर (सोमवार) को संपूर्ण जिले की सभी अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कार्य ठप्प रखने का बड़ा ऐलान किया है। अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ हमलावर अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया- एडवोकेट गोविंद मानमिया पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी दुर्गालाल उर्फ अक्षय गुर्जर उर्फ विक्रम की पहचान होने और उसका साथ देने वाली महिला मारुति देवी सांसी के पकड़े जाने के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। दो दिन पहले ही एसपी ने जिला अभिभाषक संस्था को आश्वस्त किया गया था कि आने वाले दो दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी नाकामयाबी को दर्शाता है। कोर्ट में न्यायिक कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार वकीलों में फैल रहे भारी आक्रोश को देखते हुए संस्था पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सोमवार, 12 अक्टूबर को जिले के सभी एडवोकेट्स कोर्ट में न्यायिक कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कोई भी वकील अदालत में पैरवी नहीं करेगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी जिला अभिभाषक संस्था ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हमला करने आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। इसके तहत संपूर्ण राजस्थान में न्यायिक कार्य बहिष्कार किया जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा में SP ऑफिस के बाहर बेरिकेड्स पर चढ़े वकील:एडवोकेट पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग; 3 दिन का अल्टीमेटम दिया भीलवाड़ा में गुरुवार रात वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले को लेकर आज शनिवार को बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा होकर कोर्ट से जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… … भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर लग गया। पूरी खबर पढ़ें…