भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों में वोटिंग खत्म होने के बाद में अब पार्षदों की बाड़ेबंदी कर दी गई है। सूत्रों की माने तो भाजपा ने अपने 70 ही प्रत्याशियों को फोन करके भाजपा कार्यालय बुलाया है। संभवतया इन्हें जयपुर या फिर किसी अनजान जगह पर ले जाया गया। महिला प्रत्याशियों के साथ पति भी पहुंचें बुधवार शाम को वोटिंग पूरी होते ही सभी प्रत्याशियों के पास भाजपा कार्यालय पहुंचने का फोन आने के बाद प्रत्याशी अपने अपने साधनों से अपने बैग लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके पति और परिवार के मेंबर भी मौजूद रहे। देर रात तीन बसों से सभी को जयपुर ले जाने की जानकारी दी गई। हालांकि इसके बाद से सभी प्रत्याशियों के फोन स्विच ऑफ है। प्रत्याशियों से वन-टू-वन बातचीत सांसद दामोदर अग्रवाल देर रात बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों का भोजन यहां रखा गया है। दिनभर के घटनाक्रम और ताजा हालात पर सबसे वन टू वन बातचीत होगी। उसके बाद सभी जयपुर रवाना होंगे। कांग्रेस में कोई हलचल नहीं कांग्रेस के 53 वार्ड में ही अधिकृत रूप से प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनके पास अभी तक किसी भी पार्टी पदाधिकारी ने किसी तरह का कोई फोन कॉल नहीं आया है। कांग्रेस कार्यालय में शांत माहौल रहा। चुनावी मैदान में 154 निर्दलीय प्रत्याशी इधर, चुनावी मैदान में 154 निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। जिनमें से कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को सीधी-सीधी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने किसी भी राजनीतिक दल ने फोन कॉल आने और बाड़े बंदी में बुलाने की पुष्टि फिलहाल नहीं की है।