भीलवाड़ा शहर में सड़क, नाली, सफाई, रोड लाइट या नगर निगम से जुड़े किसी अन्य काम की समस्या है तो अब शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। शहरवासी हेल्पलाइन नंबर 9829210035 पर व्हाट्सएप करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम का दावा है कि शिकायतों का नियमानुसार तय समय-सीमा में समाधान किया जाएगा। इससे लोगों का समय बचेगा और शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया में तेजी आएगी। विधायक, महापौर और आयुक्त ने किया हेल्पलाइन नंबर का अनावरण शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने यह नई पहल की है। हेल्पलाइन नंबर का अनावरण विधायक अशोक कोठारी, महापौर जसवंत कंवर और आयुक्त कमल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। नगर निगम से जुड़े कामों की कर सकेंगे शिकायत इस व्हाट्सएप नंबर पर सड़क, नाली, सफाई, रोड लाइट सहित नगर निगम से जुड़े अन्य कार्यों में आ रही परेशानियों की जानकारी साझा की जा सकेगी। निगम प्रशासन इन शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तय समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करेगा।