भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। वार्ड नंबर 5 से देवीलाल मेघवाल दावेदार हैं, जो भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वहीं, वार्ड नंबर 4 से राजपाल जोधा को टिकट दिया गया है। राजपाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा के बेटे हैं। इसके अलावा, वार्ड नंबर 27 से भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार को प्रत्याशी बनाया है।