भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में वोटिंग हुई। भीलवाड़ा के वार्ड 22 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। युवक वीरेंद्र पंडित वोट डालने पहुंचा तो उसकी जगह कोई अशोक फर्जी वोट डाल कर गया। इसी तरह सुशीला देवी जब अपना वोट डालने पहुंची तो उनका वोट कोई ओर महिला फर्जी वोट डालकर चली गई। इधर जेन Z वोटर्स भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा- नेता को धर्म देख कर काम नहीं करना चाहिए। वहीं वोटिंग के दिन भाजपा प्रत्याशी के पिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे निर्दलीय प्रत्याशी के चलाए नेगेटिव कैम्पेन को लेकर उन्हें बोलते हैं- मैं UIT घोटाले का मास्टरमाइंड हूं, ऐसा प्रचार आप सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। भीलवाड़ा में 2,96,682 लोगों ने अपनी शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान किया। मतदान के लिए 266 सेंटर बनाए गए। इतना हुआ मतदान… फोटोज में देखें वोटिंग की तस्वीरें…