नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भीलवाड़ा जिले की 9 नगरपालिकाओं के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक जिले की नौ नगरपालिकाओं में 1,42,606 मतदाताओं में से 1,18,513 मतदाताओं ने मतदान किया, कुल 84.21 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। भीलवाड़ा जिले में दूसरे चरण में बिजौलिया, बनेड़ा और हमीरगढ़ में पहली बार नगर पालिका चुनाव हुए, जबकि आसींद, गंगापुर, गुलाबपुरा, शाहपुरा, जहाजपुर और मांडलगढ़ पुरानी नगर पालिकाएं हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की लाइने नजर आईं। लेकिन इस बार की वोटिंग की 2021 के चुनाव से तुलना की गई तो पिछली बार से यह आंकड़े कम रहे। इस बार केवल मांडलगढ़ में मतदान बढ़ा, जबकि बाकी पांच नगरपालिकाओं में 2021 की तुलना में मतदान प्रतिशत घट गया। सबसे ज्यादा मतदान जहाजपुर 87.60% में रहा, जबकि सबसे कम गुलाबपुरा 77.80% में दर्ज किया गया। जहाजपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग वोटिंग प्रतिशत इस बार जहाजपुर में सबसे ज्यादा रही। यहां कुल 16,627 मतदाताओं में से 14,565 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 87.60 रहा। पिछली बार की तुलना में यहां मामूली कमी आई है । यहां 14,315 में से 12,397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान प्रतिशत 86.60 रहा। पिछले चुनाव की तुलना में यहां मामूली गिरावट रही। गंगापुर में मतदान का उत्साह लगभग पुराने स्तर पर बना रहा। मांडलगढ़ में पोलिंग प्रतिशत बढ़ा मांडलगढ़ में 11,113 में से 9,579 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 86.20 रहा जिले की पांच नगरपालिकाओं में मतदान प्रतिशत नीचे आया, वहीं मांडलगढ़ में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुलाबपुरा में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत गिरा गुलाबपुरा में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई।यहां कुल 21,895 मतदाताओं में से 17,080 ने मतदान किया और प्रतिशत 77.80 रहा। यहां मतदान बड़ी संख्या में हुआ, लेकिन 2021 के मुकाबले मतदाता भागीदारी का प्रतिशत काफी नीचे आ गया। शाहपुरा में सबसे ज्यादा मतदाता, फिर भी वोटिंग प्रतिशत गिरा मतदाताओं की संख्या के हिसाब से शाहपुरा सबसे बड़ा केंद्र रहा। यहां कुल 23,438 मतदाता थे और इनमें से 18,851 ने मतदान किया। लेकिन यहां मतदान प्रतिशत 80.43 ही रहा। शाहपुरा में वोटरों की संख्या बड़ी लेकिन वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आई। आसींद में वोटिंग प्रतिशत पिछली बार से कम आसींद में भी वोटिंग प्रतिशत में पिछली बार से कमी आईं। आसींद में कुल 16,671 मतदाताओं में से 14,060 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 84.34 रहा। आसींद गंगापुर गुलाबपुरा जहाजपुर मांडलगढ़ शाहपुरा 3 नई नगर पालिकाओं में मतदान