भीलवाड़ा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 16 पंचायत समितियों में आज ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए सीटों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। 511 सरपंच और 4581 वार्ड पंच का आरक्षण निर्धारित होगा जिले में उपखंड कार्यालय परिसर और पंचायत समिति सभागार में लॉटरी निकाली जा रही है। इनमे 16 पंचायत समितियों के 511 सरपंच और 4581 वार्ड पंच पदों के लिए सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को जिला परिषद के वार्डो और 16 पंचायत समितियों में प्रधान के लिए लॉटरी निकाली गई थी। कोटड़ी पंचायत समिति में सरपचों की लॉटरी निकली कोटड़ी पंचायत समिति के 46 वार्डों के सरपंचों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां अब 444 वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जा रही है। बिजौलिया पंचायत समिति में सरपंचों का भाग्य तय बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाल चुकी है। लॉटरी छोटी बच्चियों के हाथों से निकलवाई गई।लॉटरी प्रक्रिया के बाद पंचायतों को विभिन्न आरक्षित वर्गों में विभाजित किया गया। आसींद की 27 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी निकली आसींद पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच सीटों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके तहत कुल 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है।