राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार भीलवाड़ा में पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को होगा, जबकि पंच-सरपंच पद के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। पहले धनतेरस पर होनी थी वोटिंग पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 6 नवंबर को मतदान होना था। 6 नवंबर को धनतेरस होने के कारण आयोग ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग एक दिन पहले कर दी है। अब तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर और 3605 पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में आम जनता की वोटिंग नहीं होगी। इस दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। पहले और दूसरे चरण की तारीख भी बदली संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर और पंच-सरपंच पद के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। धनतेरस पर होगा उपसरपंच का चुनाव धनतेरस के दिन केवल उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसमें आम जनता मतदान नहीं करती, बल्कि चुनाव जीतकर आए पंच अपने बीच मतदान कर उपसरपंच का चुनाव करते हैं। ऐसे में गांवों में आम वोटिंग नहीं होगी और लोग बिना चुनावी व्यस्तता के धनतेरस मना सकेंगे। एक दिन पहले होगी वोटिंग आयोग ने त्योहार और चुनाव एक ही दिन होने से होने वाली परेशानी को देखते हुए मतदान की तारीखों में बदलाव किया है। तीसरे चरण में जिन पंचायतों में पहले धनतेरस पर मतदान होना था, वहां अब वोटिंग एक दिन पहले पूरी हो जाएगी। इस बदलाव से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी और लोग पहले की तरह धनतेरस का त्योहार मना सकेंगे। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को भी प्रचार व जनसंपर्क अभियान नई तारीखों के अनुसार करने होंगे। पहले ये था चुनावी शेड्यूल…