भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलाश (21) के पास से 17.900 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को सरस डेयरी चौकी के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सरस डेयरी के सामने एक युवक काले रंग का बैग लेकर खड़ा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका है। एएनटीएफ टीम ने सदर थाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की और संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस को देख भागने लगा युवक टीम सरस डेयरी चौकी के सामने लोहे की केबिन के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ा युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैलाश (21) पुत्र मुन्नीराम विश्नोई निवासी बीकानेर बताया। तलाशी में मिला अवैध डोडा चूरा पुलिस ने युवक के पास से मिले काले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें 17.900 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की जांच कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।