भीलवाड़ा शहर में आज सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बंद रहेगी। कटौती 11 KV तिलक नगर फीडर और 11 KV कोटा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में होगी। 11 KV तिलक नगर फीडर से जुड़े तिलक नगर सेक्टर 10 व 12, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदिना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी और बकता बाबा रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं 11 KV कोटा रोड फीडर से जुड़े आदर्श नगर, तिलक नगर, यश विहार, ईदगाह, गुल नगरी, कंचन विहार, सांगानेर कॉलोनी, बाहेती होटल, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मारुति नगर, जांगिड़ छात्रावास, केंद्रीय विद्यालय, ईडन स्कूल, अहिंसा सर्किल और कोटा रोड के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।