भीलवाड़ा शहर में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते गुरुवार को 11 केवी शास्त्री नगर, 33/11 केवी एमजी ग्रिड और 11 केवी शारदा फीडर से जुड़े इलाकों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार फीडर पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित 11 केवी शास्त्री नगर फीडर क्षेत्र में ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, सोनी हॉस्पिटल, रांका हाउस, भोपालपुरा, शास्त्री नगर सेक्टर-सी, नीलकंठ कॉलोनी और एलटूसी कॉलेज के आसपास आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह एमजी ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में नेहरू रोड, विद्युत नगर, संजय कॉलोनी, रामस्नेही हॉस्पिटल, कलकी पूरा, मार्केट, भोपालगंज, मैन मार्केट, बालाजी मार्केट, सुबह की सब्जी मंडी, प्लाजा, लोटस, सीताराम सामने का क्षेत्र, अग्रवाल भवन, सेवा सदन,आमलियों की बाड़ी, पुराना पीएनबी बैंक क्षेत्र, गुलनगरी, माली खेड़ा, गेस्ट हाउस क्षेत्र, सदर बाजार। यूआईटी मार्केट,आदर्श मोहल्ला, दरोगा मोहल्ला, महेश कॉलोनी, प्रताप टॉकीज,वीर सावरकर चौक, नेहरू कॉम्प्लेक्स, भूपाल क्लब, नेपाली मार्केट, आजाद चौक, मंगला चौक, कटला, गुलमंडी, महारानी ट्रेड सेंटर, भीमगंज थाना क्षेत्र, सराफा बाजार, गार्गी हॉस्पिटल, शर्मा हॉस्पिटल, बाहेती की बगीची और महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पहले कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।