भीलवाड़ा में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी सिंधु नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया- 11 केवी सिंधु नगर फीडर से जुड़े तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, हुसैन कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड और भोपालपुरा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। नेहरू रोड पावर हाउस में भी पावर कट इसी तरह 11 केवी नेहरू रोड पावर हाउस से जुड़े वर्धमान कॉलोनी, आरके कॉलोनी, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, लोक पीड़ा कॉम्प्लेक्स, चामुंडा माता मंदिर, गुप्ता हॉस्पिटल, बागड़ लैब, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, कृषि उपज मंडी, वर्धमान कॉलोनी की गली नंबर 1 से 10, लव गार्डन, कल्याणी हॉस्पिटल, बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल और छापरी चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पटेल नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित वहीं 11 केवी पटेल नगर फीडर से जुड़े कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक एवं आसपास के क्षेत्र में भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।