जालोर के भीनमाल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। उनके बेटा-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा रानीवाड़ा रोड पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। हादसे के बाद घायल मासूम बेटा मां की बॉडी के पास बैठकर रोता रहा। भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- महिला परिवार के साथ भाई को राखी बांधने के लिए रानीवाड़ा क्षेत्र के शिवगढ़ में पीहर जा रही थी। इसी दौरान कोड़ी सगी नदी से पहले पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर भीनमाल के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। दासपा बस स्टैंड के पास रहने वाले वरदाराम (42) पुत्र तेजाराम भील और उनकी पत्नी छगन देवी (40) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके दोनों बच्चे सुमेराराम (10) व जानू कुमारी (4), ऑटो ड्राइवर मसराराम भील और स्कॉर्पियो में सवार रोहित पुत्र रामाराम पुरोहित घायल हो गए। पहले देखिए, हादसे की PHOTOS… स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस जानू कुमारी और मसराराम की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे रेफर किया गया। सुमेराराम और रोहित भीनमाल के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जानू कुमारी का गुजरात के पालनपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। वरदाराम मजदूरी करता था। ये खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्कर:दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे जालोर जिले में मां को डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे मोपेड सवार मां और बेटे को रॉन्ग साइड तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढे़ं)