बीकानेर में SIR प्रक्रिया और चुनाव प्रणाली के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्टरी पर प्रदर्शन किया। रैली निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। नव निर्वाचित महापौर अनिल कल्ला भी इस प्रदर्शन में कोटगेट से पैदल निकले। शहर और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। SIR और मतदान सूची में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने बाद में जिला कलेक्टर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया और मतदान सूची में किए गए बदलावों से लोकतंत्र को नुकसान हुआ है। दस महीनों के दौरान निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों विवेक जोशी और सुखवीर सिंह संधू ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के एकतरफा निर्णय का विरोध भी किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राव ने कहा- जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है, जो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने पर ही खत्म होगा। ये नेता रहे शामिल रैली और प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव, महापौर अनिल कल्ला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, प्रवक्ता गजेंद्र सांखला, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर आदि शामिल हुए।