बीकानेर के ज्वेलर से रोहित गोदारा गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल कर धमकी दी। इसके बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को रोहित गोदारा और उसके गुर्गे वीरेंद्र चारण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने बताया- 26 सितंबर की शाम 4:52 बजे विदेशी नंबर से वाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया था। वॉट्सएप की आईडी इंग्लिश में ‘जय बाबेरी’ थी। कॉल के दौरान 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। फोन पर भेजे गए रिकार्ड मैसेज में धमकी दी गई कि हमें सब पता है कि तूं कहां-कहां जाता है। खेत में कब-कब जाता है और लक्ष्मीनाथ मंदिर दर्शन करने हर रोज जाता है। इतना ही नहीं परिवार के लोग कहां-कहां रहते हैं। धमकी के साथ 5 करोड़ रुपए के लिए एक दिन का समय दिया गया है। वॉयस मैसेज से भी मांगी फिरौती कॉल के बाद ज्वेलर को भेजे गए 57 सेकंड के वॉयस मैसेज में भी 5 करोड़ रुपए की मांग की गई। कॉल करने वाले ने कहा था कि उसने और उसके साथियों ने संगठित गैंग बना रखा है और गैंग के नाम से वसूली करते हैं। नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया- रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले भी FIR दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर फिरौती मांगने के मामले हैं। रोहित गोदारा के घर पर चला था बुलडोजर 13 जुलाई की रात लूणकरणसर (बीकानेर) कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी स्थित रोहित गोदारा से जुड़े दो मंजिला मकान पर अचानक जेसीबी चला दी गई थी। रात में पहुंचे लोगों ने मकान के पिछले हिस्से को पूरी तरह ढहा दिया। दीवारें तोड़ने के साथ मुख्य हिस्से के दरवाजे-खिड़कियां भी चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया। रोहित गोदारा की मां की याचिका पर हाईकोर्ट ने 10 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। पढ़िए पूरी खबर … फिरौती की ये खबर भी पढ़ें … 1. 16 साल से घर से बेदखल गोगामेड़ी मर्डर का मास्टर-माइंड:वीरेंद्र चारण का पिता बोला- उसकी शक्ल नहीं देखना चाहता, फोटो तक जला डाली श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश का सबसे बड़ा किरदार है वीरेंद्र चारण। जो इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है। पूरी खबर पढ़िए 2. व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी,ऑफिस उड़ाने की धमकी:गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से फोन आया, कहा- पूरे परिवार को खत्म कर देंगे 3. बिजनेसमैन को धमकी,20 करोड़ दो नहीं तो बंकर बना लो:गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से मांगी फिरौती, कहा-भाईचारे से काम निपटा लो