कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में नाव पलट गई। हादसे में 4 लोग पानी में बह गए। सूचना पर नगर निगम की गोताखोर टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। मंगलवार शाम 5:30 बजे नाग-नागिन मंदिर के पास कोटड़ी नहर में नाव पर बैठकर 7 बच्चे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गए थे। इसी दौरान नाव पलट गई और बच्चे बहने लगे। आसपास के लोगों ने 3 बच्चों को बचा लिया, जबकि 4 बच्चे बह गए। डूबने वाले सभी किशोर संजय नगर इलाके के रहने वाले हैं। वहीं हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला प्रशासन को तत्काल बचाव कार्य के निर्देश दिए। सूचना पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंचीं। प्रत्येकदर्शी ने बताया- मछुआरे की छोटी नाव थी। नाव के दोनों तरफ तीन-तीन लोग बैठे थे। बीच में दुर्गा माता की प्रतिमा रखी हुई थी। नाविक नाव चला रहा था। अचानक से अनबैलेंस होकर नाव पलट गई। नाविक और दो अन्य तैर कर बाहर आ गए, जबकि 4 जने डूब गए। पहले देखें PHOTOS अनबैलेंस होने से पलटी नाव सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- नाव में सात जने सवार थे, जो दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। नहर में नाव अनबैलेंस होकर पलट गई। तीन जने सकुशल बाहर आ गए। चार लोगों के फंसे होने की सूचना है। हमारी रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में है। इसमें एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और प्रशासन पूरा मौके पर है। कोशिश कर रहे हैं कि रेस्क्यू जल्द हो जाए। एसडीआरएफ के 15 से 17 जवान, नगर निगम की गोताखोर टीम और सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। वहीं विसर्जन के दौरान नहर में पानी छोड़ा गया था, उसे भी अभी बंद करवाया है। खबर अपडेट की जा रही है….