बीकानेर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों की शव बुरी तरह झुलसे हुए थे। दोनों युवकों के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह काले हो गए थे। पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कटर भी मिला है। घटना लूणकरणसर थाना के सोढ़वाली-बिंझरवाली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की ही। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे दोनों की डेडबॉडी देखी। आशंका है कि तार चोरी करने की कोशिश में इनकी मौत हुई है। कटर मिला, एक युवक की पहचान नहीं पुलिस के अनुसार एक मृतक की पहचान भगवान सिंह (20) पुत्र नवल सिंह, निवासी धोलेरा पुलिस थाना जामसर के तौर पर हुई है। वहीं, दूसरे युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस और ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों को तार चोरी करने के दौरान करंट लगा होगा। क्योंकि, बॉडी के पास तार काटने का कटर व दूसरा सामान मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके पास एक तार का बंडल भी मिला है। काली पड़ी बॉडी, कई हिस्से बुरी तरह जले ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह करीब 6 बजे मिली। यहां आसपास के एरिया में जलने जैसी बदबू भी आ रही थी। कुछ लोगों घटनास्थल के करीब पहुंचे तो दो बॉडी दिखाई दीं। दोनों बुरी तरह से झुलसी हुई थीं। एक युवक के शरीर का निचला हिस्सा तो पूरी तरह से काला पड़ गया था। दूसरे युवक के शरीर के कुछ हिस्से काले थे। करीब 6.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हॉस्पिटल पहुंचाया। थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने कहा- पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे 7 घंटे तक लटका रहा था शव करीब 6 महीने पहले भरतपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन से तार चुराने आए 2 चोर करंट की चपेट में आ गए थे। 1 चोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का हाथ झुलस गया था। पूरी खबर पढ़िए… एक चोर का हाथ अलग हो गया था बालोतरा में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार चोरी कर बंडल बनाते समय करंट लगने से 2 चोरों की मौत हो गई। झुलसने से एक चोर का हाथ इतना ज्यादा जल गया था कि वह अलग हो गया। पूरी खबर पढ़िए…